सिमरिया घाट पहुंचे डीएम-एसपी, सावन मेला तैयारियों का लिया जायजा, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम-एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन माह की शुरुआत होते ही सिमरिया गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे बेगूसराय के डीएम और एसपी. डीएम ने सुविधाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Begusarai News : गुरु पूर्णिमा के साथ सावन माह की शुरुआत होते ही सिमरिया गंगा घाट से देवघर, अशोक धाम और बाबा हरिगिरी धाम के लिए कांवरियों का जत्था निकलना शुरू हो गया है. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार को बेगूसराय के डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष कुमार अचानक सिमरिया घाट पहुंचे.

विज्ञापन

निरीक्षण में दिखी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीएम पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद सुविधाओं की धीमी प्रगति से असंतुष्ट दिखे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

रीवर फ्रंट से हटेंगे अतिक्रमण

डीएम ने रीवर फ्रंट पर बने अस्थायी पंडाल को हटाने, केनोपी को दुरुस्त करने, घाट किनारे लगी दुकानों को हटाने और महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. साथ ही रोशनी, बैरिकेडिंग, गोताखोर, शौचालय, पेयजल, हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

पैदल मार्ग और यातायात व्यवस्था में बदलाव

रीवर फ्रंट से मुख्य सीढ़ी घाट तक पैदल निरीक्षण के दौरान रास्ते के अतिक्रमण को हटाने, पुराने सीढ़ी घाट को बंद करने, भिक्षुकों और अस्थायी दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया. ई-रिक्शा और टेंपो के प्रवेश पर रोक लगाने तथा चारपहिया और डीजे वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. वहीं एसपी मनीष कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

डीएम-एसपी के रवाना होते ही सदर एसडीओ, एडीएम, एसडीपीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और नगर परिषद के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए मोर्चा संभाल लिया. हालांकि प्रशासन बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहा है, लेकिन सावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच इन व्यवस्थाओं की परीक्षा होना तय माना जा रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन