दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की 3 पदों पर जीत, बेगूसराय में कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव; मिठाई बांटकर लगाए नारे

Updated:
विज्ञापन

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार करते ABVP कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बड़ी जीत पर बलिया में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और नारे लगाए.

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. इस जीत की खुशी में एबीवीपी बलिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेल चौक पर रविवार को विजय उत्सव मनाया.

विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और विद्यार्थी परिषद जिंदाबाद के नारे भी लगाये.

एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने कहा कि डूसू चुनाव में विद्यार्थियों के बीच संगठन को मिले समर्थन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने इसे छात्र हित में किये गये कार्यों का परिणाम बताया.

पूर्व नगर मंत्री संजीव झा एवं खेलो भारत के जिला सह संयोजक धनंजय प्रियांशु ने कहा कि छात्र राजनीति में शिक्षा, छात्र सुविधाओं और सकारात्मक गतिविधियों जैसे मुद्दों को प्रमुखता मिलनी चाहिये. उन्होंने कहा कि डूसू परिणाम से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

नगर सह मंत्री सुमन कुमार, मंगलेश कुमार, नगर कोषाध्यक्ष रौशन कुमार एवं कार्यालय मंत्री मिथिलेश कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे.

इस दौरान मौके पर सुमंत कुमार, दिव्यांशु गुप्ता, आनंद सिंह, विकास कुमार और डायमंड सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने छात्र हित एवं राष्ट्र निर्माण में लगातार योगदान देने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन