बेगूसराय : छौड़ाही में दूध उत्पादन बढ़ाने पर जोर, पशुपालकों को पशु बीमा कराने का निर्देश

विज्ञापन

बैठक में शामिल सदस्य  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशु बीमा के महत्व पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. पशुपालकों को सुधा उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी दी गई.

विज्ञापन

बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कचहरी गांव स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय दुग्ध समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामजपो सिंह ने की.

विज्ञापन

बैठक में पथ पर्यवेक्षक नीरज कुमार सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि पशुपालक यदि पशुओं के चारे में सुधा दाना का नियमित प्रयोग करें तो इससे दूध में फैट की मात्रा में वृद्धि होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा. उन्होंने सभी अध्यक्षों और सचिवों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर पशुपालकों को इसके लिए जागरूक करें.

पथ पर्यवेक्षक ने पशु बीमा को लेकर भी विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि हर पशुपालक को अपने पशु का इंश्योरेंस जरूर कराना चाहिए, ताकि किसी अनहोनी या पशु की मृत्यु की स्थिति में उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े. सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पशुपालकों का बीमा करवाना सुनिश्चित करें.

सुधा उत्पादों की गुणवत्ता का प्रचार-प्रसार

बैठक के दौरान सुधा डेयरी के घी, मिठाई, पेड़ा, लस्सी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की विशेषता और शुद्धता के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि सचिव और अध्यक्ष लोगों के बीच सुधा उत्पादों की गुणवत्ता का प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोग शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का लाभ ले सकें.

Also Read : बेगूसराय में शिक्षकों से प्रशांत किशोर ने किया संवाद, MLC चुनाव में डॉ. सुरेश प्रसाद राय के लिए मांगा समर्थन

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर सचिव राम सुधीर सिंह, राजबल्लभ यादव, संजीव कुमार सिंह, रमेश यादव, रामजीवन यादव, राजेश कुमार रौशन, गंगा प्रसाद, अजीत राय, रणधीर कुमार, अजीत कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी दुग्ध समिति के अध्यक्ष और सचिव मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन