बेगूसराय में शिक्षकों से प्रशांत किशोर ने किया संवाद, MLC चुनाव में डॉ. सुरेश प्रसाद राय के लिए मांगा समर्थन

विज्ञापन

शिक्षकों से संवाद करते प्रशांत किशोर   | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय के दिनकर भवन में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शिक्षकों के साथ 'शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम' किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने सम्मान और वेतनमान के लिए मतदान करने की अपील की तथा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय को समर्थन देने का आह्वान किया.

विज्ञापन

Begusarai News : जन सुराज के सूत्रधार व बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर रविवार को एमएलसी चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जीरोमाइल गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद वे शिक्षकों के साथ आयोजित ‘शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम’ में शहर के दिनकर भवन में शामिल हुए.

विज्ञापन

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार को बेहतर बनाना है तो बिना शिक्षा में सुधार के यह संभव नहीं है. शिक्षा में सुधार तब तक नहीं हो सकता, जब तक शिक्षा को शिक्षक लीड नहीं करेंगे.

View on Instagram

मैंने अभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि एक बार जाति, धर्म, दल, नेता और बंधुआ मजदूरी की प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर अपने सम्मान और वेतनमान के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए और बिहार की बेहतरी के लिए वोट कीजिए.

मोदी जी को संदेश भेजिए कि हम लोग अगले कई वर्षों तक सड़क पर लड़ना नहीं चाहते, बल्कि विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. इसलिए शिक्षकों की मांगों को तुरंत मान लिया जाए, ताकि शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें, आंदोलन पर नहीं.

पीके ने बिहार शराबबंदी पर सीएम सम्राट को घेरा

बिहार में शराबबंदी के सवाल पर प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि शराबबंदी पर जन सुराज पार्टी पिछले चार वर्षों से कहती आ रही है.

रही बात सम्राट चौधरी की, तो आप उनसे बिहार में कोई बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए. जो व्यक्ति खुद सातवां फेल है और किसी तरह कुर्सी पर पहुंच गया है, उससे आप बेहतरी की उम्मीद कर रहे हैं तो दोष सम्राट चौधरी का नहीं, हमारा और आपका है.

वहीं उन्होंने बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिनकर की धरती पर गिरिराज सिंह का सांसद होना दुर्भाग्य की बात है.

डॉ. सुरेश प्रसाद राय को समर्थन की अपील

इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों से दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षाविद डॉ. सुरेश प्रसाद राय को मत देकर आशीर्वाद देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय को जीताकर विधान परिषद भेजने से शिक्षकों की समस्याओं और उनके हितों को मजबूती से उठाया जा सकेगा. कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों से एकजुट होकर अपने अधिकार और हित के लिए मतदान करने का आह्वान किया गया.

इस मौके पर प्रदेश कमिटी से किशोर कुमार, ललन यादव, सरवर अली, राकेश पटेल, बेगूसराय जिला अध्यक्ष सोनू शंकर, ई. आर.एन. सिंह, संजय गौतम, विंग कमांडर रंजीत कुमार, सोनू सूद, प्रमोद कुमार पाठक, रवींद्र यादव, अगम कुमार, किरण कुमारी, निरकमल सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन