लखनऊ कोर्ट का फैसला, प्रेमजाल में फंसाकर लाखों के जेवर लूटने वाली महिला को 7 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
लूट मामले में आरोपी महिला को मिली सजा

लूट मामले में आरोपी महिला को मिली सजा

UP News: लखनऊ में फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवक को जहर देकर लाखों के जेवर लूटने के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. महिला आरोपी अंकिता खटेरिया और उसके साथी अमित को दोषी करार देते हुए सात-सात साल की जेल और जुर्माने की सजा दी गई है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फेसबुक के जरिए युवक को प्रेमजाल में फंसाकर जहर देने और लाखों रुपये के जेवर लूटने के मामले में अदालत ने महिला आरोपी अंकिता खटेरिया और उसके साथी अमित को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने दोनों को सात-सात साल के कारावास और 12-12 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, फन मॉल में दिया वारदात को अंजाम

अभियोजन के अनुसार, गोमती नगर निवासी नागेंद्र सिंह की 27 मार्च 2023 को फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के बाद महिला ने उन्हें लखनऊ के फन मॉल में मिलने के लिए बुलाया. वहां उसने बर्गर और पानी दिया. व्रत होने के कारण नागेंद्र ने बर्गर नहीं खाया, लेकिन पानी पीते ही वह बेहोश हो गए.

बेहोशी का फायदा उठाकर जेवर लेकर फरार हुई आरोपी

बेहोश होने के बाद आरोपी महिला नागेंद्र सिंह के गले की चेन, सोने का कड़ा और हीरे की अंगूठी लेकर फरार हो गई. पुलिस और फन मॉल के कर्मचारियों ने उन्हें पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल और फिर मेदांता रेफर किया गया. इस मामले में नागेंद्र सिंह की शिकायत पर 18 अप्रैल 2023 को गोमती नगर थाने में FIR दर्ज की गई थी.

दोनों आरोपियों को अदालत ने सुनाई सजा

जांच के दौरान पुलिस ने महिला आरोपी अंकिता खटेरिया और उसके साथी अमित कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया. मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश रोहित सिंह ने दोनों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. साथ ही दोनों पर 12-12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

Also Read: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें किन-किन रूटों पर मिलेगी राहत


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola