कांग्रेस RTI विभाग में नया बदलाव, ज्योत्सना दुबे बनीं यूपी की प्रदेश महासचिव, सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
ज्योत्सना दुबे बनीं यूपी की प्रदेश महासचिव

ज्योत्सना दुबे बनीं यूपी की प्रदेश महासचिव

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग का विस्तार किया है. गोरखपुर की निवासी ज्योत्सना दुबे को प्रदेश महासचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार (आरटीआई) विभाग में संगठनात्मक विस्तार करते हुए श्रीमती ज्योत्सना दुबे को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है. उनका मनोनयन 27 जुलाई 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से किया गया. नियुक्ति पत्र पर सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं.

संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद

मनोनयन पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस संगठन के प्रति ज्योत्सना दुबे की निष्ठा, सक्रियता और सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि वह अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

शीर्ष नेतृत्व को मजबूत करने की अपील

पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वह सूचना का अधिकार विभाग के माध्यम से कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व को मजबूत करने में योगदान देंगी.

गोरखपुर की निवासी हैं ज्योत्सना दुबे

मनोनयन पत्र के अनुसार, ज्योत्सना दुबे गोरखपुर जिले के बस्तूपुर, पोस्ट कोड़ीराम की रहने वाली हैं. पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वह अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी. सूचना का अधिकार विभाग में उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Must Read- मेडिकल कराने पहुंचे 'हत्यारे' सिपाही को डॉक्टरों ने धुन डाला, अस्पताल में भड़का जनाक्रोश.. Video Viral


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola