सोनम वांगचुक बोले - भारतीय रेल पर गर्व है, वंदे भारत की यात्रा को बताया यादगार

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे की सराहना की. उन्होंने वंदे भारत ट्रेन और चिनाब ब्रिज जैसे विकास कार्यों पर गर्व व्यक्त किया. वांगचुक ने सरकार से वादे निभाने की भी उम्मीद जताई.

विज्ञापन

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान भारतीय रेलवे की खुलकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर गर्व है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी अपने समझौते कायम रहना चाहिए. वांगचुक ने बताया कि उन्होंने पहली बार दिल्ली से श्रीनगर तक नई वंदे भारत ट्रेन में सफर किया और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज को भी करीब से देखा. उन्होंने इस यात्रा को बेहद खूबसूरत और यादगार अनुभव बताया.

सरकार को वादे निभाने की याद दिलाई

वीडियो में वांगचुक ने कहा कि उन्हें भारतीय रेलवे पर जितना गर्व है, उतनी ही उम्मीद है कि भारत सरकार भी अपने किए गए वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि पेपर लीक पर संसद में कानून बन रहे हैं. वांगचुक ने कहा मुझे पूरा भरोसा है केंद्र सरकार द्वारा मुझसे जो लिखित में वादे किए थे उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा.

सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार के साथ जो समझौते हुए हैं उसपर कायम रहे . उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल होने वाले किसी भी छात्र पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो.

वांगचुक का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके पिछले आंदोलनों की भी चर्चा फिर से होने लगी है। पिछले साल उन्होंने लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों के अधिकारों की मांग को लेकर लंबा अनशन किया था. बाद में उन्होंने दिल्ली तक पदयात्रा भी शुरू की थी, जिसे लेकर देशभर में व्यापक चर्चा हुई थी.

सोशल मीडिया पर बयान बना चर्चा का विषय

रेलवे की तारीफ और सरकार से वादे निभाने की अपील वाले इस संदेश को कई लोग संतुलित टिप्पणी मान रहे हैं. एक ओर लोग वंदे भारत और चिनाब ब्रिज जैसी उपलब्धियों की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वांगचुक के पुराने वादों की याद दिलाने वाले बयान पर भी सोशल मीडिया में बहस तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें-


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola