मुखिया संघ की बैठक, पंचायतों की समस्याओं और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते मुखिया | Prabhat Khabar Network

बैठक में भाग लेते मुखिया | Prabhat Khabar Network

बलिया प्रखंड में मुखिया संघ की बैठक आयोजित, पंचायतों के विकास, मनरेगा कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा।

विज्ञापन

Begusarai News : बलिया प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कुमारेश प्रसाद यादव ने की. बैठक में पंचायतों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

मनरेगा और आवास योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में मनरेगा से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायतों में संचालित अन्य विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभुकों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग उठाई गई.

बाढ़, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं पर चर्चा

मुखिया प्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, पंचायतों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान तथा संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की.

अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार पर जताई चिंता

बैठक में अंचल कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की गई. इसके अलावा बिजली आपूर्ति में सुधार, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मिट्टी की उपलब्धता तथा अन्य जनहित के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया.

समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय का निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी. अंत में पंचायतों के समग्र विकास और जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया. बैठक में ताजपुर पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार, बरियारपुर पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार सिंह, मुखिया गुड्डू मिश्रा, नगमा परवीन, रेखा देवी, कृष्ण कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के कई मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Krishna

लेखक के बारे में

By Krishna

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन