बेगूसराय में रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में छापा, सुबह से ही जांच में जुटे रहे 20 अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय के रामकृपाल सिंह के घर में जांच करते आयकर अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेगूसराय में रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई। टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के चलते कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

बेगूसराय जिले की चर्चित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की. कंपनी के बेगूसराय स्थित कार्यालय समेत देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में करीब 20 आयकर अधिकारियों की टीम सुबह से ही कंपनी के कार्यालय में मौजूद है.टीम कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों,खातों, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

दस्तावेजों में हेराफेरी करने, आय छिपाने और टैक्स चोरी का मामला

कार्यालय के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.सूत्रों के मुताबिक,आयकर विभाग को दस्तावेजों में कथित हेरफेर,आय छिपाने और टैक्स चोरी से संबंधित इनपुट मिले थे.इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई केवल बेगूसराय तक सीमित नहीं है,बल्कि कंपनी से जुड़े देशभर के कई कार्यालयों और परिसरों पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है.

बेगूसराय के अलावा अन्य जगहों पर भी छापेमारी

फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई जारी है.जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंपनी के खिलाफ किन अनियमितताओं के साक्ष्य मिले हैं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल इस छापेमारी को लेकर बेगूसराय के कारोबारी और निर्माण क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.


View on Instagram


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन