तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

क्षतिग्रस्त वाहन | Prabhat Khabar Network
बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ पर मिर्जापुर गांव के पास गुरुवार सुबह मक्का लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. गनीमत रही कि चालक समय रहते कूद गया और उसकी जान बच गई. पुलिस ने ट्रक को पीछा कर मेघौल धर्मगाछी के पास पकड़ा है.
Begusarai Road Accident : खोदावंदपुर में बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 पर मिर्जापुर गांव के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार मक्का लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहा मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बरियारपुर पश्चिमी की ओर जा रहे ट्रैक्टर से मिर्जापुर चौक के समीप टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक समय रहते कूद जाने से उसकी जान बच गयी. घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस सक्रिय हुई और भाग रहे ट्रक का पीछा कर मेघौल धर्मगाछी के समीप उसे पकड़ लिया. तथा चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










