एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यालय में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
एक पेड़ मां के नाम अभियान | Prabhat Khabar Network

एक पेड़ मां के नाम अभियान | Prabhat Khabar Network

मध्य विद्यालय रजाकपुर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के इस प्रयास में 75 छात्रों और माताओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, जो ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Begusarai News : नावकोठी इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत मध्य विद्यालय रजाकपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से जूझ रही दुनिया को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा ने की.

पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को किया प्रेरित

प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर कुमुद रंजन ने कहा कि इको क्लब के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी एक वृक्ष को सौ संतान के समान बताया गया है. इसलिए पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण और देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है.

पेड़ धरती मां के लिए उतने ही जरूरी जितनी बच्चों के लिए मां

कुमुद रंजन ने कहा कि जैसे बच्चों के जीवन में मां का महत्व सबसे अधिक होता है, उसी तरह धरती माता के लिए पेड़ आवश्यक हैं. जिस प्रकार मां अपने बच्चों का लालन-पालन करती है, उसी प्रकार लगाए गए पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण की रक्षा कर सकें और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों को कम किया जा सके.

75 छात्रों व माताओं ने लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में विद्यालय के 75 छात्रों एवं उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया. इस दौरान बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शर्मा, नोडल शिक्षिका कुमारी अर्चना भारती, सुमन कुमारी, गुड़िया कुमारी, खुशनुमा बेगम, अन्नु कुमारी, नीतू कुमारी, किरण कुमारी, सविता कुमारी, रीना पंडित, मंजू कुमारी, रेणु कुमारी, इको क्लब के अध्यक्ष सुजीत कुमार, सचिव सगुन कुमारी सहित क्लब के सदस्य एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन