Flipkart पर 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro Max, अभी खरीदना सही या नहीं?

Updated:
विज्ञापन

आईफोन 16 प्रो मैक्स / फोटो ऐपल की

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Apple ने iPhone 16 Pro Max पर बड़ी छूट का ऐलान किया है. Flipkart पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹1,34,900 में उपलब्ध है, जो लॉन्च प्राइस से ₹10,000 कम है. बैंक ऑफर्स और EMI विकल्प इसे और भी आकर्षक बनाते हैं.

विज्ञापन

Apple ने हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16 Pro Max पर बड़ी छूट दी है. Flipkart पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब ₹1,34,900 में उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस ₹1,44,900 से ₹10,000 कम है. इसके अलावा SBI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है.

विज्ञापन

ऑफर और EMI विकल्प

Flipkart इस डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹4,743 प्रति माह है. पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर में ₹55,750 तक का लाभ मिल सकता है. साथ ही, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए AppleCare+ भी खरीदा जा सकता है.

iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल हैं. फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है.

क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आने वाले मॉडल्स और महंगे हो सकते हैं. ऐसे में ₹10,000 से ज्यादा की सीधी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू को देखते हुए यह डील काफी आकर्षक है. अगर आप A18 Pro चिप और एडवांस्ड कैमरा सेटअप वाला iPhone लेना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है.

ये भी पढ़ें: हर साल नया iPhone या Samsung फोन चलाना चाहते हैं? बिना पूरा पैसा दिये ऐसे करें अपग्रेड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola