हर साल नया iPhone या Samsung फोन चलाना चाहते हैं? बिना पूरा पैसा दिये ऐसे करें अपग्रेड

ऐपल आईफोन और सैमसंग गैलेक्सी की तस्वीरें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट्स से
हर साल नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता है? भारत में उपलब्ध अपग्रेड प्रोग्राम्स और सब्सक्रिप्शन प्लान्स के बारे में जानें. इनसे आप कम शुरुआती खर्च में हर साल नया iPhone या Samsung फोन चला सकते हैं.
हर साल नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता. iPhone और Samsung Galaxy जैसे प्रीमियम फोन की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में एकमुश्त बड़ी रकम खर्च करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है. इसी वजह से अब ऐसी योजनाएं तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जिनमें फोन की पूरी कीमत एक साथ देने की जरूरत नहीं होती. कुछ प्लान्स में मासिक किस्त देकर एक साल बाद नया मॉडल लेने का विकल्प भी मिलता है. भारत में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से यूजर्स हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं.
Apple का Upgrade Program कैसे करता है काम?
ऐपल कई देशों में अपना आधिकारिक Upgrade Program चलाता है. इस योजना के तहत ग्राहक 24 महीनों की मासिक किस्तों में आईफोन की कीमत चुकाते हैं. खास बात यह है कि 12 महीने की किस्तें पूरी होने के बाद पुराना iPhone वापस करके नया मॉडल लिया जा सकता है और नया 24 महीने का प्लान शुरू हो जाता है.
इस प्रोग्राम में AppleCare+ भी शामिल रहता है, जिससे डिवाइस सुरक्षा का फायदा मिलता है. हालांकि फिलहाल Apple का यह आधिकारिक प्रोग्राम भारत में उपलब्ध नहीं है.
भारत में iPhone यूजर्स के लिए क्या हैं विकल्प?
हालांकि Apple का आधिकारिक Upgrade Program भारत में नहीं आया है, लेकिन Apple के अधिकृत रिटेल पार्टनर India iStore ने बैंकों के साथ मिलकर iPhone for Life जैसी योजना शुरू की है.
इस स्कीम में ग्राहक 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर फोन खरीदते हैं. कुल कीमत का लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा EMI के जरिए चुकाया जाता है, जबकि बाकी 25 प्रतिशत राशि अंत में बचती है.
यदि ग्राहक तय समय के बाद फोन अच्छी स्थिति में वापस कर देता है, तो Assured Buyback के जरिए बची हुई राशि एडजस्ट हो जाती है और वह नया iPhone ले सकता है. वहीं अगर फोन अपने पास रखना हो तो शेष राशि का भुगतान करना होता है.
Samsung भी देता है जल्दी अपग्रेड का मौका
Samsung भारत में Galaxy Forever और Smart Upgrade जैसे प्रोग्राम उपलब्ध कराता है. यह सुविधा Galaxy S सीरीज और Fold-Flip जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर मिलती है.
इस योजना की खास बात यह है कि यूजर्स को पूरे दो साल इंतजार करने की जरूरत नहीं होती. कुछ मामलों में 10 महीने बाद से ही अपग्रेड का विकल्प मिल जाता है. फोन की स्थिति और समय के आधार पर Assured Buyback वैल्यू तय होती है. इसके साथ Samsung Care+ जैसी सुरक्षा सेवाओं का लाभ भी मिलता है.
EMI नहीं, सब्सक्रिप्शन मॉडल भी बन रहा लोकप्रिय
अगर आप बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड EMI से बचना चाहते हैं, तो स्मार्टफोन सब्सक्रिप्शन मॉडल भी एक विकल्प हो सकता है.
BytePe जैसी कंपनियां मासिक सब्सक्रिप्शन के आधार पर स्मार्टफोन उपलब्ध कराती हैं. इसमें ग्राहक हर महीने तय शुल्क देता है और डिवाइस का इस्तेमाल करता है. कई योजनाओं में एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी शामिल होता है. लगभग 12 महीने बाद पुराना फोन लौटाकर नया मॉडल लेने का विकल्प भी मिलता है.
क्या हर साल फोन अपग्रेड करना सही फैसला है?
अगर आप हर साल नई टेक्नोलॉजी, बेहतर कैमरा, तेज प्रॉसेसर और नए AI फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं, तो ऐसे अपग्रेड प्रोग्राम आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन एकमुश्त बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते.
हालांकि किसी भी योजना में शामिल होने से पहले EMI, Assured Buyback की शर्तें, फोन की स्थिति से जुड़े नियम और अन्य चार्ज जरूर पढ़ लें. सही प्लान चुनने से आप कम शुरुआती खर्च में हर साल नया स्मार्टफोन इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max Launch: किस दिन हो सकता है ऐपल का सबसे बड़ा मेगा इवेंट? जानिए लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










