'किसी की सिफारिश पर नहीं बनी स्टार...': निरहुआ संग रिश्ते और आरोपों पर आम्रपाली दुबे का मुंहतोड़ जवाब, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

निरहुआ संग रिश्ते और आरोपों पर आम्रपाली दुबे का मुंहतोड़ जवाब, फोटो इंस्टाग्राम
'मेरी सफलता किसी की मोहताज नहीं!' निरहुआ से नाम जोड़े जाने और भोजपुरी इंडस्ट्री में सिफारिश के आरोपों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी. महादेव और अपनी मेहनत को बताया अपनी पहचान की वजह.
Amrapali Nirhua Instagram Post: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर चर्चे में हैं और कारण है निरहुआ. पिछले कई समय से आम्रपाली और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के रिश्ते को लेकर कई खबरें आ चुकी है. लोगों ने उनके रिश्ते को अलग ही नाम दे रखा है, इतना ही नहीं कई लोगों ने तो यह तक कहा है कि आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री में सफलता भी निरहुआ के कारण ही मिली हैं. इन तमाम खबरों के बीच आम्रपली ने सोशल मीडिया पर एक लम्बा पोस्ट शेयर कर मुहतोड़ जवाब दिया हैं..
सब महादेव की कृपा है: आम्रपाली
बिना किसी का नाम लिए, आम्रपाली ने अपने पोस्ट में साफ लिखा कि उनकी सफलता के पीछे सिर्फ उनकी काबिलियत और महादेव का साथ है. आम्रपाली ने अपने पोस्ट की शुरुआत भावुक शब्दों के साथ की. उन्होंने लिखा कि उनके ऊपर सिर्फ महादेव का आशीर्वाद है. साथ ही, उन्हें अपने दर्शकों का भरपूर प्यार और अपने गुरुओं का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि आज वह जो भी हैं, वह अपनी मेहनत, लगन और काबिलियत की वजह से हैं.

उन्होंने आगे लिखा, उन्हें कभी काबिलियत या उब्लब्धियों का हिसाब नहीं देना पड़ा, लेकिन जब उनकी मेहनत पर सवाल उठाए गए तो उन्हें सच बोलना पड़ा. आम्रपाली ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि, भोजपुरी एक्ट्रेस से पहले वह एक टीवी एक्ट्रेस थी और उन्होंने काफी अच्छा काम किया हैं.
View on Instagram
सात - फेरे के लिए 150 लड़कियों में से हुआ था चयन
आम्रपाली ने अपने पोस्ट में यह भी बताया की महज 16 साल की उम्र में उन्होंने सात फेरे के लिए 150 से ज्यादा लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था. जिसमे उनका चयन हुआ था. इसके बाद उन्होंने ‘पलकों की छांव में’ जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल का हिस्सा भी रहीं हैं.
आपको बता दें पलकों की छांव में आम्रपाली दुबे सुमित व्यास और शोएब इब्राहिम के साथ नजर आईं थी. एक्ट्रेस ने जोर देकर कहा कि उन्हें कभी किसी की सिफारिश, किसी बड़े नाम या किसी के हाथ का सहारा नहीं मिला.
पहले भी काम कर रही थी, आगे भी करूंगी - आम्रपाली
आम्रपाली ने आगे लिखा कि वह पहले भी काम कर रही थीं, आज भी लगातार काम कर रही हैं और भगवान महादेव की कृपा, गुरुओं के आशीर्वाद और दर्शकों के प्यार से आगे भी करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान किसी के सहारे नहीं, बल्कि उनके काम की वजह से बनी है. इसलिए उनका जवाब भी हमेशा उनका काम ही रहेगा.
पोस्ट के अंत में आम्रपाली ने 'हर-हर महादेव' लिखकर अपनी बात खत्म की.
आखिर क्यों देना पड़ा जवाब
दरअसल, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होती रही हैं. कई लोगों ने यह भी कहा कि आम्रपाली को फिल्में और गाने सिर्फ निरहुआ की वजह से मिले. हाल ही में वायरल हुए शो भोजपुरी बवाल के एक क्लिप में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भी आम्रपाली पर आरोप लगाए.
काजल ने कहा कि आम्रपाली की वजह से उन्हें निरहुआ के साथ काम करने का मौका नहीं मिला. उनका दावा था कि आम्रपाली के कहने पर उन्हें एक फिल्म से भी हटा दिया गया. हालांकि, आम्रपाली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके पोस्ट को इन आरोपों और चर्चाओं का जवाब माना जा रहा है.
अब आम्रपाली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं और उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, उनके को-एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी कमेंट करके उनका समर्थन किया है. यह भी पढ़ें: मंदिर में मन्नत, फिर परिवार के सामने आम्रपाली दुबे ने खोला दिल का राज, बोलीं- 'मैं मां बनना चाहती हूं', VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










