पटना: शोरूम में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, वीडियो CCTV में कैद

Updated:
विज्ञापन

शोरूम में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक शोरूम में घुसकर दबंगों द्वारा कर्मचारियों की पिटाई का मामला सामने आया है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है.

विज्ञापन

Patna Robbery: गौरीचक थाना क्षेत्र के सोगी नहर स्थित एक शोरूम में दिनदहाड़े पांच-छह दबंगों द्वारा घुसकर दुकानदार और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

कर्मचारियों को पीटकर दुकान से बाहर ले गए

पीड़ित कर्मचारी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपितों ने बिना किसी उकसावे के दुकान में घुसकर मारपीट शुरू कर दी. पहले उनके साथ दुकान के अंदर मारपीट की गई और बाद में उन्हें बाहर ले जाकर भी पीटा गया. इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.

इन लोगों पर लगाया आरोप

बबलू कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों में भानु कुमार प्रताप, पिता दीपक सिंह, तथा प्रेम कुमार, पिता प्रमोद साहू, समेत उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे. उन्होंने बताया कि सभी आरोपित स्थानीय निवासी हैं और उनकी पहचान पहले से है.

पुलिस ने देखा CCTV फुटेज

पीड़ित के अनुसार घटना की लिखित शिकायत गौरीचक थाना में दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा. पुलिस फुटेज अपने साथ लेकर चली गई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

व्यापारियों में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोगी नहर मार्ग काफी व्यस्त इलाका है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है. इसके बावजूद दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मारपीट की घटना ने व्यापारियों और आसपास के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है.

कार्रवाई की मांग

पीड़ित और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन