शहर जाने की झंझट खत्म, अब ग्राम पंचायत में ही बनेगा आधार कार्ड, जानें किन जिलों से हुई शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों को राहत, पंचायत स्तर पर शुरू हुई आधार सेवा (AI सांकेतिक तस्वीर)

ग्रामीणों को राहत, पंचायत स्तर पर शुरू हुई आधार सेवा (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है. अब आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. पहले चरण में 110 ग्राम पंचायतों में यह सुविधा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

UP News: आधार कार्ड बनवाने या उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के लिए अब ग्रामीणों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल के तहत पहले चरण में छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा शुरू कर दी है.

इन जिलों की पंचायतों में शुरू हुई सुविधा

पहले चरण में इन जिलों की ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ा गया है:-

  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • बाराबंकी
  • लखीमपुर खीरी
  • सीतापुर बलरामपुर

इन पंचायतों में ग्रामीण अब नया आधार बनवाने के साथ ही आधार में जरूरी बदलाव भी करा सकेंगे. इससे लोगों को आधार संबंधी कामों के लिए जिला मुख्यालय या शहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी.

पहले चरण में 5 हजार पंचायतों को जोड़ने की तैयारी

पंचायती राज विभाग प्रदेश की ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है. इसके तहत पहले चरण में 5,000 ग्राम पंचायतों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. विभाग के अनुसार, 110 पंचायतों में शुरू हुई इस सुविधा के जरिए अब तक 75 हजार से अधिक आधार संबंधी सेवाएं दी जा चुकी हैं.

पंचायत सहायकों को बनाया जा रहा आधार ऑपरेटर

योजना को गति देने के लिए पंचायत सहायकों को आधार ऑपरेटर के रूप में प्रशिक्षित किया जा रहा है. पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 1,200 से अधिक पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वहीं, 179 ऑपरेटर आईडी सक्रिय हो चुकी हैं और 157 आधार मशीनें भी चालू कर दी गई हैं.

57,694 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने की योजना

सरकार का लक्ष्य प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार सेवा केंद्र स्थापित करना है. इसके पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आधार से जुड़े कामों के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और गांव स्तर पर ही डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read: लखनऊ कोर्ट का फैसला, प्रेमजाल में फंसाकर लाखों के जेवर लूटने वाली महिला को 7 साल की सजा


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola