Yezdi Adventure में अब मिलेगा ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का ऑप्शन, Scrambler और Roadster भी नए रंगों में
येज्दी मोटरसाइकिल्स (Photo: @yezdiforever/Instagram)
Classic Legends ने Yezdi की Adventure, Scrambler और Roadster बाइक्स को नए रंगों के साथ अपडेट किया है. सबसे बड़ा बदलाव Yezdi Adventure में हुआ है. इसे अब ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का ऑप्शन मिला है.
त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले Classic Legends ने अपनी Yezdi रेंज को बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने Yezdi Adventure, Scrambler और Roadster तीनों बाइक्स को नए रंगों के साथ लॉन्च किया है. सबसे बड़ा बदलाव Yezdi Adventure में देखने को मिला है. इसे अब क्रॉस-स्पोक व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. अगर आप नई Yezdi बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन अपडेट्स में क्या-क्या नया मिला है.
Green Mamba में आई Yezdi Roadster
Yezdi Roadster अब नए मैट ग्रीन रंग में भी उपलब्ध है. इसे कंपनी ने Green Mamba नाम दिया है. यह नया रंग बाइक के फ्रंट और रियर फेंडर, फ्यूल टैंक और साइड पैनल समेत लगभग पूरी बाइक पर देखने को मिलता है. इसके अलावा, फ्यूल टैंक पर गोल्डन कलर में Yezdi की ब्रांडिंग दी गई है, जबकि साइड पैनल पर Roadster की गोल्डन बैजिंग दी गई है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो बाइक में 334cc का लिक्विड-कूल्ड Alpha2 इंजन दिया गया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी मिलता है.
View on Instagram
Grey Panther में आई Yezdi Scrambler
Yezdi Scrambler अब नए मैट सिल्वर रंग में भी आती है. इसे कंपनी ने Grey Panther नाम दिया है. इस शेड के साथ ब्राउन सीट और टैंक पैड बाइक की प्रीमियम फील को और बढ़ा देते हैं. वहीं, साइड में दिया गया ऑल-ब्लैक रेस प्लेट, उस पर सिल्वर नंबर ग्राफिक्स और मिनिमल Yezdi ब्रांडिंग इसकी स्पोर्टी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं.
ये भी पढ़ें: 70 हजार रुपये से कम में आने वाली Honda Shine 100 में क्या-क्या मिलता है? जान लें इसके हर फीचर
बाइक में 334cc का लिक्विड-कूल्ड KATAR इंजन मिलता है, जो 30PS की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि यह बाइक 30 kmpl तक का माइलेज भी दे सकती है.
Yezdi Adventure को मिला नया Yellow Falcon कलर और ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स
Yezdi Adventure कंपनी की सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप बाइक है. अब इसे नया Yellow Falcon कलर ऑप्शन भी मिल गया है. यह नया डुअल-टोन शेड मैट ग्रे और येलो रंग के साथ आता है. दिलचस्प बात यह है कि यह नया रंग काफी हद तक स्क्रैम्बलर में मिलने वाले पुराने OG Yellow शेड जैसा दिखता है.
नई कलर स्कीम के अलावा कंपनी ने Yezdi Adventure में एक बड़ा और काम का अपडेट भी दिया है. अब इस बाइक में ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स का ऑप्शन भी मिलेगा. पहले यह सिर्फ स्पोक व्हील्स और ट्यूब वाले टायरों के साथ आती थी. अब ग्राहक करीब 20,000 रुपये एक्स्ट्रा देकर ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स वाला वेरिएंट चुन सकते हैं.
इंजन की बात करें तो इसमें पहले वाला 334cc Alpha 2 सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन ही दिया गया है. यह इंजन 29.6 bhp की पावर और 29.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है.
कीमत
| बाइक मॉडल | नया कलर | एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) |
| Yezdi Roadster | Green Mamba | ₹2,05,969 |
| Yezdi Scrambler | Grey Panther | ₹2,05,969 |
| Yezdi Adventure | Yellow Falcon | ₹2,12,969 |
| Yezdi Adventure (Tubeless Spoke Wheels) | Yellow Falcon | ₹2,33,969 |
ये भी पढ़ें: 80 हजार रुपये से कम में आने वाली TVS Star City plus में क्या-क्या मिलता है? जानें इसके फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए