Skoda Slavia हुई महंगी, Facelift लॉन्च से पहले इन वेरिएंट्स के दाम बढ़े, अब कितनी है शुरूआती कीमत?

Updated:
विज्ञापन

Skoda Slavia (फोटो: skoda-auto.co.in)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Skoda Slavia के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत 10,000 से 19,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है. अब इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है. खास बात यह है कि Slavia Facelift जल्द लॉन्च होने वाली है, लेकिन उसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Skoda ने अपनी मिडसाइज सेडान Slavia के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी जल्द ही Slavia का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन उससे पहले मौजूदा मॉडल के कुछ वेरिएंट्स अब महंगे हो गए हैं. कीमतों में बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पर एक जैसी नहीं हुई है. कुछ वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि कुछ मॉडल 10,000 रुपये से लेकर 19,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. 

विज्ञापन

Slavia के इन मॉडल्स के लिए देने होंगे 19,000 रुपये ज्यादा

बदलाव के बाद Skoda Slavia की एक्स-शोरूम कीमत अब 10 लाख रुपये से शुरू होकर 18.29 लाख रुपये तक जाती है. सबसे ज्यादा कीमत Sportline 1.0 TSI मैनुअल और Sportline 1.0 TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की बढ़ी है. इन दोनों मॉडल्स को खरीदने के लिए अब कस्टमर्स को पहले के मुकाबले 19,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.

ये भी पढ़ें: Mahindra Discount September 2026: Scorpio-N से लेकर Thar तक, Mahindra की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत?

बात करें Prestige 1.0 TSI मैनुअल वेरिएंट की तो इसकी कीमत 15,000 रुपये बढ़ गई है. वहीं, Signature 1.0 TSI मैनुअल, Signature 1.0 TSI ऑटोमैटिक, Monte Carlo 1.0 TSI ऑटोमैटिक और Monte Carlo 1.5 TSI DCT वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा किया गया है.

खास बात यह है कि कंपनी Slavia Facelift से भी पर्दा उठा चुकी है, लेकिन इसकी कीमत का अभी ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में फिलहाल कस्टमर्स के पास मौजूदा मॉडल खरीदने का ऑप्शन है, जबकि इसका अपडेटेड वर्जन जल्द बाजार में दस्तक देने वाला है.

पावर और परफॉर्मेंस के लिए दो इंजन ऑप्शन

Skoda Slavia में कंपनी ने 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन बरकरार रखा है. 1.0 TSI इंजन के साथ मैनुअल और टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. वहीं, ज्यादा पावर पसंद करने वाले लोगों के लिए 1.5 TSI इंजन है, जिसे चुनिंदा वेरिएंट में डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है.

ये भी पढ़ें: Punch EV खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, 10,000 से 20,000 रुपये तक बढ़े दाम, देखें नई प्राइस लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola