इस कार की चौड़ाई सिर्फ 50cm, फिर भी सड़क पर दौड़ती है, Guinness World Record में दर्ज हुआ नाम

Updated:
विज्ञापन

1993 की Fiat Panda को बदलकर बनाया दुनिया की सबसे पतली कार (फोटो: @GWR/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटली के मैकेनिक एंड्रिया माराजी ने पुरानी Fiat Panda को बदलकर दुनिया की सबसे पतली चलने वाली कार बना दी. सिर्फ 50.20 सेंटीमीटर चौड़ी इस ‘Flat Fiat’ को Guinness World Records में जगह मिली है. यह इलेक्ट्रिक कार 15 kmph की स्पीड से चलती है.

विज्ञापन

क्या आपने कभी सोचा है कि एक कार को इतना पतला बनाया जा सकता है कि उसकी चौड़ाई किसी इंसान से भी ज्यादा न हो? इटली के मैकेनिक एंड्रिया माराजी ने पुराने Fiat Panda के साथ कुछ ऐसा ही अनोखा एक्सपेरिमेंट किया. उन्होंने इस कार को बेहद पतला बना दिया और उनका यह अनोखा कारनामा सीधे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) तक पहुंच गया. आइए आपको पूरी बात डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

पुरानी Fiat Panda को बदलकर बना दी अनोखी ‘Flat Fiat’

30 साल के मराजी ने साल 1993 की पुरानी Fiat Panda कार को ऐसा बदल दिया कि देखने वाले भी पहली नजर में हैरान रह जाएं. उन्होंने इस कार को इतना पतला बना दिया कि इसकी चौड़ाई सिर्फ 50.20 सेंटीमीटर रह गई. इस अनोखी कार को उन्होंने नाम दिया है, “Flat Fiat”.

दिखने में यह कार ऐसी लगती है, जैसे किसी ने Fiat Panda को दोनों तरफ से दबा दिया हो. लेकिन खास बात यह है कि यह सिर्फ दिखावे के लिए बनाई गई कार नहीं है, बल्कि पूरी तरह चलती भी है. इसमें चार पहिए हैं और मराजी इसे सड़क पर चला भी सकते हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे ऑफिशियली दुनिया की सबसे पतली चलने वाली कार का दर्जा दिया है.

कबाड़ में जाने वाली कार को दिया अनोखा रूप

इस अनोखे प्रोजेक्ट की शुरुआत एक मजाकिया आइडिया से हुई थी. मराजी के परिवार का कारों को खोलने और कबाड़ में बदलने का बिजनेस है. पुरानी Fiat Panda को कबाड़ में भेजने के बजाय उन्होंने सोचा कि क्यों न इसे एक बिल्कुल अलग और अनोखी पहचान दी जाए. बस यहीं से जन्म हुआ दुनिया की इस बेहद पतली कार का.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

15 kmph की स्पीड और 25km की रेंज देती है ये कार

ऑरिजिनल Fiat Panda की चौड़ाई करीब 1.46 मीटर थी. लेकिन माराजी ने इसे एकदम अलग और बेहद पतला बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया. उन्होंने कार के बीच वाले हिस्से का एक बड़ा हिस्सा काट दिया और फिर दोनों बचे हुए हिस्सों को आपस में जोड़ दिया. इसमें सिर्फ एक सीट और एक हेडलाइट दी गई है, साथ ही इसे चलाने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर का यूज किया गया है.

यह छोटी सी कार करीब 15 kmph की टॉप स्पीड से चल सकती है. एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 25km तक का सफर तय कर सकती है. इसका वजन करीब 264kg है. खास बात यह है कि कार में बैटरी को नीचे की तरफ लगाया गया है, जिससे इसका सेंटर ऑफ ग्रेविटी नीचे रहता है और कार को बैलेंस रखने में मदद मिलती है.

ये भी पढ़ें: 59 साल पुरानी Ambassador में फिट कर दिया Skoda का इंजन और Mercedes गियरबॉक्स, देखें वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola