गोपालगंज के दाहा नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के लिए परिजन सदर अस्पताल पहुंचे
Gopalganj News : गोपालगंज के उचकागांव में दाहा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय दानिश सिद्दीकी की डूबने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Gopalganj News : जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में दाहा नदी में नहाने के दौरान एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान जलालदी टोला निवासी बाबूजान सिद्दीकी के 14 वर्षीय पुत्र दानिश सिद्दीकी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, दानिश सिद्दीकी बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने दोस्तों के साथ दाहा नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका.
गुरुवार सुबह नदी से मिला शव
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा. सूचना मिलने पर लोगों ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान दानिश सिद्दीकी के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही जांच
बताया जाता है कि दानिश अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











