दुर्गापुर में मजदूरों के अधिकार पर बीएमएस का प्रदर्शन, विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने साधा तृणमूल पर निशाना

Updated:
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते चंद्रशेखर बनर्जी

सभा को संबोधित करते चंद्रशेखर बनर्जी

दुर्गापुर में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने श्रमिकों के अधिकारों और समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया. भाजपा विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने राज्य सरकार पर श्रमिकों के शोषण का आरोप लगाया.

विज्ञापन

दुर्गापुर से अविनाश की रिपोर्ट

दुर्गापुर शहर के एबीएल स्थित निजी कारखाने के गेट समीप भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से श्रमिकों के अधिकार, समान काम के लिए समान वेतन और केंद्रीय श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन और सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों के साथ भाजपा एवं बीएमएस के पदाधिकारी शामिल हुए.

तृणमूल पर साधा निशाना

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दुर्गापुर पूर्व विधान सभा के भाजपा विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय उपस्थित थे. चंद्रशेखर बनर्जी ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि अब तक तृणमूल के नेता विभिन्न कारखानों से कटमनी वसूलते रहे है. श्रमिक संगठनों ने मजदूरों के हितों की रक्षा करने के बजाय अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी है. अब समय आ गया है कि मजदूरों को उनका पूरा अधिकार सीधे मिले और किसी प्रकार का शोषण न हो.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रमिक के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लागू किए गए श्रम संहिता (लेबर कोड) को कारखाने में प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी श्रमिक के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा "समान काम के लिए समान वेतन" सुनिश्चित किया जाना चाहिए. बीएमएस नेताओं ने भी कहा कि श्रमिकों को कानून के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा और उचित वेतन उपलब्ध कराया जाए. प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रबंधन से जल्द समाधान की मांग की.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola