गोपालगंज: बथुआ बाजार में दो किलोमीटर लंबा महाजाम, घंटों फंसे रहे राहगीर और वाहन चालक

Updated:
विज्ञापन
बथुआ बाजार के मुख्य सड़कों पर लगा महाजाम  | Prabhat Khabar Network

बथुआ बाजार के मुख्य सड़कों पर लगा महाजाम

फुलवरिया के बथुआ बाजार में गुरुवार को करीब दो किलोमीटर लंबा महाजाम लग गया. अतिक्रमण और सड़क तक लगे ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था चरमरायी.

विज्ञापन

गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार में गुरुवार को भीषण महाजाम लगने से आम लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गयी. मीरगंज-भागीपट्टी-समउर मुख्य मार्ग से सटे इस व्यस्त बाजार क्षेत्र में सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जो करीब दो किलोमीटर तक फैल गयी. जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और बाजार आने वाले लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा.

सड़क किनारे अतिक्रमण से चरमरायी यातायात व्यवस्था

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से लगी दुकानें, ठेले और अवैध अतिक्रमण के कारण बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों द्वारा मुख्य सड़क तक ठेले और दुकानें लगाने से सड़क संकरी हो गयी है. इसके कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है.

महिला, बच्चे और बुजुर्ग भी जाम में फंसे

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी काफी परेशान दिखे. कई वाहन चालक और राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे. लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा. बाजार में वाहनों की लंबी कतार के कारण पैदल चलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी.

वाहन चालकों के बीच कहासुनी, धक्का-मुक्की की नौबत

गुरुवार को जाम के दौरान स्थिति उस समय और बिगड़ गयी, जब जाम में फंसे वाहन चालकों के बीच आगे निकलने को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. मामला बढ़ने पर धक्का-मुक्की की नौबत आ गयी. इससे कुछ देर के लिए बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने ठेले और वाहन हटवाकर खुलवायी सड़क

स्थिति बेकाबू होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और ठेलों को हटवाया. काफी मशक्कत के बाद सड़क को खाली कराया गया और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया.

स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बथुआ बाजार में जाम की समस्या लगातार बनी रहती है. सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से ठेले लगाने के कारण आए दिन यातायात बाधित होता है. लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और बाजार में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जाम की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन