औरंगाबाद में अंधविश्वास का खौफनाक रूप: बुजुर्ग महिला को डायन कहकर पीटा, पुलिस ने दो हमलावरों को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

Ai से ली गई तस्वीर

Aurangabad News:औरंगाबाद जिले में डायन बताकर वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तार. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Aurangabad News (विश्वनाथ पांडे): औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. शनिवार रात सेवा बिगहा गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई.

दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

अपर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेवा बिगहा (सोहरडीह) गांव निवासी राजेंद्र पासवान और सुदेश पासवान के रूप में हुई है. दोनों कुटुंबा थाना कांड संख्या 79/26 के नामजद अभियुक्त हैं.

डायन बताकर हमला करने का आरोप

पुलिस के अनुसार 21 मई की सुबह गांव में गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था. आरोप है कि अभियुक्तों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक वृद्ध महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया.

खूनी संघर्ष में एक दर्जन लोग हुए थे घायल

घटना के दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. मामले में वृद्ध महिला की पुत्रवधू सुनिता देवी, पत्नी विजय पासवान, ने कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

47 लोग किए गए थे नामजद

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के पुरुषों और महिलाओं सहित कुल 47 लोगों को नामजद बनाया गया था. घटना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: हाजीपुर में हाईवे किनारे खड़ी ट्रकें बन रहीं मौत का कारण, हादसों के बाद भी प्रशासन नहीं ले रहा सुध

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन