‘नेताओं को फंसाने की चल रही साजिश’
औरंगाबाद (सदर) : जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता उदय कुमार भारतीय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार नीतीश कुमार के इशारे पर नेताओं को फंसाने की साजिश की जा रही है. द्वेष व राजनीतिक रंजिश की भावना से राज्य सरकार विरोधी पार्टी के नेताओं को झूठे मुकदमे में […]
औरंगाबाद (सदर) : जिला युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता उदय कुमार भारतीय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार नीतीश कुमार के इशारे पर नेताओं को फंसाने की साजिश की जा रही है. द्वेष व राजनीतिक रंजिश की भावना से राज्य सरकार विरोधी पार्टी के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का काम कर रही है.
जिन मुकदमों को पूर्व में निराधार करार दिया गया था उन्हीं मुकदमों में पुन: पुलिस अनुसंधान करवा कर राजद के वरिष्ठ नेता विजय कृष्ण व अन्य नेताओं को जेल के सलाखों में डालना चाहते है नीतीश कुमार. उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकत से जाहिर होता है कि वे अपने मजबूत विपक्षियों को जेल भेजवा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










