एनएच-120 पर आज चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, भखरुआं मोड़ से गोह सीमा तक होगी कार्रवाई
इसी जगह चलेगा बुलडोजर.
Aurangabad News : 17 जून को चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए दाउदनगर के राजस्व अधिकारी रोहित कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
दाउदनगर (औरंगाबाद) से ओम प्रकाश की रिपोर्ट
Aurangabad News : राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर बुधवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत दाउदनगर के भखरुआं मोड़ से लेकर गोह प्रखंड की सीमा तक सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण, अतिक्रमण और अनियमित पार्किंग को हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
अभियान को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी
प्रशासन ने अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. दाउदनगर एसडीओ अमित राजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जून को चलने वाले इस विशेष अभियान के लिए दाउदनगर के राजस्व अधिकारी रोहित कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि निर्धारित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की निगरानी करते हुए इसकी प्रगति से नियमित रूप से एसडीओ कार्यालय को अवगत कराएं.
पुलिस बल के साथ होगी कार्रवाई
एसडीओ ने संबंधित अंचल अधिकारी (सीओ) और थानाध्यक्ष को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में कहा गया है कि वे एनएच-120 के कार्यपालक अभियंता से समन्वय स्थापित करते हुए पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और अभियान को शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराएंगे.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि इससे पहले एनएच-139 पर दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है. अब प्रशासन की नजर एनएच-120 पर है, जहां लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं.
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या सख्त कार्रवाई का सामना न करना पड़े.
Also Read : औरंगाबाद के केवलहा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









