औरंगाबाद के केवलहा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में गमगीन परिजन.
Aurangabad News : मृतका की पहचान केवलहा गांव निवासी संजय यादव की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में की गई है. प्रतिमा देवी का मायका झारखंड के पलामू के छतरपुर के बगईया गांव में है.
औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad News : जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलहा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
मृतका की पहचान केवलहा गांव निवासी संजय यादव की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, प्रतिमा देवी का मायका झारखंड राज्य के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगईया गांव में है.
परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
परिजनों का कहना है कि सोमवार रात पटना में रह रहे मृतका के भाई को उसकी बहन की मौत की सूचना मिली. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई. सूचना मिलने के बाद ढिबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
घटना को लेकर गांव में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और पेट दर्द के कारण उसकी मौत हुई, जबकि कुछ लोग जहर देकर हत्या की आशंका जता रहे हैं. इसके अलावा पति-पत्नी के बीच विवाद होने की चर्चा भी ग्रामीणों के बीच चल रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस कर रही जांच
ढिबरा थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









