सिपाही भर्ती परीक्षा: औरंगाबाद में रैन बसेरा व सस्ते होटलों की कमी, स्टेशन व खुले मैदानों में रात गुजारे परीक्षार्थी
खुले में बैठे परीक्षार्थी.
Bihar Police Constable Exam: अभ्यर्थियों ने बताया कि अधिकांश होटलों में कमरे पहले से बुक थे, जबकि उपलब्ध कमरों का किराया उनकी क्षमता से अधिक था.
औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी औरंगाबाद पहुंचे, लेकिन शहर में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. रैन बसेरा, धर्मशाला और किफायती होटलों की कमी के चलते अधिकतर परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन, खुले मैदान, मार्केट कॉम्प्लेक्स और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रात गुजारनी पड़ी.
मसौढ़ी के गौरव कुमार, गोपालगंज के संजय कुमार व नीरज कुमार तथा पटना के आशुतोष कुमार, शंकर कुमार और सूरज कुमार समेत कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए एक दिन पहले ही औरंगाबाद पहुंच गए थे, लेकिन शहर पहुंचने के बाद उन्हें ठहरने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिला. अधिकांश होटलों में कमरे पहले से बुक थे, जबकि उपलब्ध कमरों का किराया उनकी क्षमता से अधिक था.

रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थल बने अस्थायी ठिकाने
ठहरने की व्यवस्था न होने के कारण कई अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन परिसर, गेट स्कूल मैदान और अन्य खुले स्थानों में रात बितानी पड़ी. कई परीक्षार्थी स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और आसपास के क्षेत्रों में बैठे या लेटे नजर आए, जबकि कुछ ने मार्केट कॉम्प्लेक्स और सार्वजनिक भवनों के बरामदों को ही अस्थायी ठिकाना बना लिया.
बुनियादी सुविधाओं की कमी से बढ़ी परेशानी
अभ्यर्थियों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी शौचालय और पेयजल व्यवस्था को लेकर रही। हजारों की संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने के बावजूद पर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं. शौचालयों पर लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को काफी कठिनाई हुई. कई लोगों ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई.

अभ्यर्थियों का दर्द- “पूरी रात जागना पड़ा”
समस्तीपुर के सत्यम कुमार ने बताया कि उन्हें पूरी रात ट्रेन में ही गुजारनी पड़ी, जहां बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं थी. उन्होंने कहा कि न तो स्नान की व्यवस्था थी और न ही शौचालय की उचित सुविधा, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

प्रशासन से स्थायी व्यवस्था की मांग
अभ्यर्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में किसी भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले छात्रों के लिए अस्थायी रैन बसेरा, विश्राम केंद्र, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े.
परीक्षाओं में व्यवस्था पर सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने शहर में बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर कर दिया है. बड़ी परीक्षाओं के दौरान हजारों अभ्यर्थियों के आगमन को देखते हुए ठहरने और आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में परीक्षार्थियों को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े.
Also Read: बक्सर में नीट पेपर लीक मामले में AAP का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









