बक्सर में नीट पेपर लीक मामले में AAP का हल्ला बोल, केंद्र सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

Updated:
विज्ञापन
Protest

प्रदार्शन करते कार्यकर्ताओं की तस्वीर

Buxar Neet Papaer Leak: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बक्सर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित अभ्यर्थियों को मुआवजे की मांग उठाई गई. प्रदर्शन में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे.

विज्ञापन

Buxar Neet Papaer Leak: (मनीष कुमार मिश्रा) देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसका असर अब जिलों में भी दिख रहा है. बक्सर में भी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया. साथ ही प्रदर्शन किया कर अपनी नाराजगी जताई. जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है और प्रतिभाशाली छात्रों का मनोबल टूटता है. उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

मुआवजा और नौकरी की भी मांग

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यह भी मांग की कि परीक्षा से जुड़े तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. साथ ही, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी केंद्र सरकार से की गई. इसके अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की भी मांग उठाई गई.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता

इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला मुख्य प्रवक्ता शुभम उपाध्याय, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, सोहन वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read: कैमूर के मोहनिया में 26 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ऑटो से हो रही थी सप्लाई

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन