IND W vs NED W: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले करेगी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11
भारत बनाम नीदरलैंड्स (फोटो-सोशल मीडिया)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी.
IND W vs NED W: महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेला जा रहा है. लीड्स में खेले जा रहे मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इस मुकाबले में भारत एक बदलाव के साथ उतरी है. अरुंधति रेड्डी की जगह नंदनी शर्मा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नीदरलैंड्स: हेदर सिएजर्स, फ़ीबि मोल्केनबोर, बैबेट डलीडे (कप्तान और विकेटकीपर), स्टेर कैलिस, रॉबिन रिज़्के, फ़्रेड्रिक ओवरडिज़्क, आयरिश ज़्विलिंग, मायर्थ वैन डर राड, सिल्वर सिएजर्स, कारोलेन डी लैंगे, इसाबेल वोनिंग
भारत: शेफ़ाली वर्मा, स्मृति मांधना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कहा?
डलीडे ने भारत के खिलाफ खेलने को अपनी टीम के लिए खास मौका बताते हुए कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना किसी सपने के सच होने जैसा है. स्वाभाविक रूप से थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन खिलाड़ी इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं.
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहले बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलने से टीम को खुद को परखने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाज़ी करना हमारे लिए अच्छी चुनौती है. हम कोशिश करेंगे कि अधिक से अधिक बल्लेबाज़ी करें और बड़ा स्कोर खड़ा करें.
यह भी पढ़ें: ईशान-गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मचाया कोहराम, एक ही मैच में टूटे कई रिकॉर्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










