औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

Edited by Suryakant Kumar
Updated:
विज्ञापन

महाधरना में शामिल औरंगाबाद सांसद और अन्य कार्यकर्ता

Aurangabad News: औरंगाबाद में बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का महाधरना. सांसद अभय कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन

औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट
Aurangabad News:
बिहार में बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को औरंगाबाद में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय के समीप आयोजित एक दिवसीय विशाल महाधरना में सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई.

सरकार की नीतियों पर बरसे सांसद अभय कुशवाहा

महाधरना का नेतृत्व औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, कार्यक्रम प्रभारी एवं अरवल के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक सतीश दास ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा.

सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है. किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी

कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसान, छात्र और युवा विभिन्न स्तरों पर प्रताड़ना झेल रहे हैं. सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाती है तो राजद आगे भी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा.

जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा- पूर्व विधायक सतीश दास

पूर्व विधायक सतीश दास ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपनी नैतिक विश्वसनीयता खो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि आम लोगों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं.

प्रदेश महासचिव ई. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अपने राजनीतिक हित के लिए नहीं, बल्कि राज्य के गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है. पार्टी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और सरकार को जनसमस्याओं के प्रति जवाबदेह बनाने का काम करेगी.

महाधरना में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

महाधरना की अध्यक्षता अनिल टाइगर तथा संचालन अमोद चंद्रवंशी ने किया. कार्यक्रम में डॉ. गुलाम शाहिद, कौलेश्वर प्रसाद यादव, युसूफ आजाद अंसारी, एहसान अहमद, डॉ. रमेश यादव, बादशाह यादव, अनिल यादव, विकास पासवान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, उदय उज्जवल, डॉ. संजय यादव, मुन्न अजीज सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read: औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 390 लीटर चोरी का डीजल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन