औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो से 390 लीटर चोरी का डीजल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त डीजल

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना पुलिस ने दधपि पुल के पास एनएच-19 पर एक ऑटो से 390 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उपेंद्र रविदास और नवलेश कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट
Aurangabad News:
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर अवैध तेल कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दधपि पुल के पास चलाए गए जांच अभियान के दौरान एक ऑटो से भारी मात्रा में चोरी का डीजल बरामद करने में सफलता हासिल की है. इस मामले में पुलिस ने मौके से दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है और डीजल सहित ऑटो को जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने लगाया था चेकिंग अभियान

मदनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-19 के रास्ते एक ऑटो से अवैध रूप से डीजल की एक बड़ी खेप ले जायी जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दधपि पुल के समीप घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध ऑटो आता दिखाई दिया. पुलिस ने जब ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें ड्रमों में भरकर रखा गया 390 लीटर डीजल बरामद हुआ.

नहीं दिखा सके वैध कागजात, आरोपियों की हुई पहचान

ऑटो से डीजल बरामद होने के बाद पुलिस ने जब उस पर सवार दोनों व्यक्तियों से तेल से संबंधित वैध कागजात की मांग की, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. कड़ाई से पूछताछ करने पर यह स्पष्ट हो गया कि बरामद डीजल चोरी का है, जिसे अवैध रूप से बेचने के लिए कहीं ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डीजल और ऑटो को जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी उपेंद्र रविदास और खूंटीडीह गांव निवासी नवलेश कुमार यादव के रूप में की गई है.

FIR दर्ज कर आरोपियों को भेजा जा रहा जेल

मामले की जानकारी देते हुए मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस अवैध कारोबार के खिलाफ संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस बिंदु पर भी गहनता से जांच कर रही है कि चोरी की गई डीजल के धंधे के तार कहां-कहां से जुड़े हैं और इसमें कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं. पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि क्षेत्र में अवैध तेल और अन्य काले कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Also Read: औरंगाबाद: रफीगंज में रेलवे ट्रैक के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन