पाकिस्तान में मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति के लिए हवन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 7:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद). डीएवी पब्लिक स्कूल, दाउदनगर में पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकी हमले में मारे गये स्कूली बच्चों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही स्कूल परिसर में उनकी आत्मा की शांति की शांति के लिए हवन किया गया. इस हवन में प्राचार्य, शिक्षक व स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). डीएवी पब्लिक स्कूल, दाउदनगर में पाकिस्तान के पेशावर शहर में आतंकी हमले में मारे गये स्कूली बच्चों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. साथ ही स्कूल परिसर में उनकी आत्मा की शांति की शांति के लिए हवन किया गया. इस हवन में प्राचार्य, शिक्षक व स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्राचार्य डॉ आरके दूबे ने कहा कि यह एक अमानवीय घटना है. इसकी जितनी भी निंदा की जाये वह कम है. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता है. हमें मिल कर इसका विरोध करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










