गया के तिलकुट दुकानदार के समर्थन में बाजार बंद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 7:02 PM
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा(फोटो नंबर-3)परिचय-नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा के प्रखंड महामंत्री संजीत शर्मा.हसपुरा (औरंगाबाद). गया के तिलकुट दुकानदार धीरेंद्र केसरी पर प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन के कार्यकर्ता व व्यवसायी संघ की ओर से हसपुरा बाजार बंद कराया गया. राज्य सरकार के भ्रष्ट प्रशासन के […]
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभा(फोटो नंबर-3)परिचय-नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा के प्रखंड महामंत्री संजीत शर्मा.हसपुरा (औरंगाबाद). गया के तिलकुट दुकानदार धीरेंद्र केसरी पर प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन के कार्यकर्ता व व्यवसायी संघ की ओर से हसपुरा बाजार बंद कराया गया. राज्य सरकार के भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ आंदोलनकारी भाजपा प्रखंड महामंत्री संजीत शर्मा के नेतृत्व में बाजार बंद करवाने का नारा लगा रहे थे. जगह-जगह पर आंदोलनकारी लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष गंगादयाल पासवान की अध्यक्षता में एक नुक्कड़ सभा की गयी. मौके पर मौजूद भाजपा नेता विजय कुमार अकेला, संजीत शर्मा, अनिल आर्य, मदन यादव, वीरेंद्र कुमार उर्फ विधायक रामानुज पासवान व अरुण गुप्ता ने कहा कि राज्य में पुलिस बेलगाम हो गयी है. तिलकुट दुकानदार धीरेंद्र केसरी के साथ राजद विधायक सुरेंद्र यादव के अंगरक्षक व चालक ने मारपीट की. बावजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें ही आरोपित बना दिया. संजीत शर्मा ने कहा कि धीरेंद्र केसरी की दुकान में कौन सा कार्यालय था कि सरकारी काम काज में व्यवसायी ने बाधा डाला. पूरी कार्रवाई झूठी है. सरकार के अधिकारी सोची समझी साजिश रच रहे हैं. दुकानदार धीरेंद्र केसरी को शीघ्र रिहा किया जाये, नहीं तो आंदोलन तेज किया जायेगा. बाजार बंद के दौरान महागंठबंधन की भ्रष्ट सरकार मुरदाबाद, तिलकुट व्यवसायी को शीघ्र रिहा करो, झूठा मुकदमा वापस लो, पुलिस प्रशासन गुंडा-गर्दी बंद करो व विधायक सुरेंद्र यादव मुरदाबाद के नारे लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










