समाज के विकास के लिए युवाओं में व्यक्तिगत गुण जरूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4,5)परिचय- युवाओं को संबोधित करते साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल. कार्यशाला में मौजूद युवक -युवतियां.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में नेहरू युवा केंद्र, औरंगाबाद के तत्वावधान में दूसरे दिन व्यक्तिगत गुण के विकास में निपुणता की शिक्षा व सामुदायिक विकास के कार्य विषय पर कार्यशाला में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-4,5)परिचय- युवाओं को संबोधित करते साहित्यकार अलखदेव प्रसाद अचल. कार्यशाला में मौजूद युवक -युवतियां.हसपुरा (औरंगाबाद). प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में नेहरू युवा केंद्र, औरंगाबाद के तत्वावधान में दूसरे दिन व्यक्तिगत गुण के विकास में निपुणता की शिक्षा व सामुदायिक विकास के कार्य विषय पर कार्यशाला में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रथम सत्र में साहित्यकार व प्रोफेसर अलख देव प्रसाद अचल व सुंदरवास राय ने युवा मंडलों के बीच कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं में व्यक्तिगत गुण का होना अनिवार्य है. बगैर, व्यक्तिगत गुण का समाज में विकास नहीं किया जा सकता है. सामुदायिक विकास में व्यक्तिगत गुण जरूरी है. श्री अचल ने कहा कि व्यक्तित्व मानव का एक विशेष गुण होता है जो मानव को महान बना देता है. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्तित्व का निर्माण जरूरी है. इसके लिए महापुरुषों की जीवनी से सीख लेनी चाहिए. आज के युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. युवाओं को उससे बचना होगा. जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा ने योजनाबद्ध तरीके से गांवों का विकास व पंचायती राज व्यवस्था के बारे में बारे में विस्तार से बताया. मौके पर संस्था के विजय कुमार सैनी, संवेद प्रकाश वर्मा व विनोद कुमार आर्य सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन