आतंकवादियों का न तो कोई धर्म है न कोई मजहब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2014 5:02 PM
पाकिस्तान में मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की गयी प्रार्थना (फोटो नंबर-10) परिचय-मोमबत्ती जला कर पाकिस्तान में मारे गये स्कूली बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते उच्च विद्यालय बेरी के छात्र-छात्राएं मदनपुर (औरंगाबाद) प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पाकिस्तान में मारे गये […]
पाकिस्तान में मारे गये बच्चों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की गयी प्रार्थना (फोटो नंबर-10) परिचय-मोमबत्ती जला कर पाकिस्तान में मारे गये स्कूली बच्चों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते उच्च विद्यालय बेरी के छात्र-छात्राएं मदनपुर (औरंगाबाद) प्रखंड के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बेरी के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पाकिस्तान में मारे गये स्कूली बच्चों के प्रति शोकसभा का आयोजन किया. शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ में मोमबत्ती जला कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने एवं शिक्षा की लौ जलाये रखने का शपथ लिया. प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि आतंकवाद की हमेशा निंदा करनी चाहिए. बच्चों की हत्या करके पाकिस्तान में मानवता को शर्मसार किया. आतंकवादियों का न तो कोई धर्म न कोई मजहब और न कोई सिद्धांत होता है वो सिर्फ आतंक फैला कर अपना व्यापार चलाते हैं. शोकसभा में शिक्षक शिव पूजन यादव, मुकेश कुमार, रामवरण सिंह, राजेश कुमार, श्यामदेव यादव, अजय कुमार, अशोक प्रसाद, उमेश कुमार व कुमार सौरभ आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










