(फोटो नंबर-7) परिचय- धरना स्थल पर लोगों से वार्ता करते बीडीओ प्रभात रंजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 6:02 PM

विज्ञापन

दो मांगों पर पदाधिकारियों ने दिया आश्वासननवीनगर (औरंगाबाद)पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे जन विकास परिषद की बैनर तले लोगों के बीच थोड़ी सी आस जगी है. पांच मुख्य मांगों में दो मुख्य मांगों पर अंचलाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन द्वारा आश्वासन देते हुए पहल करने […]

विज्ञापन

दो मांगों पर पदाधिकारियों ने दिया आश्वासननवीनगर (औरंगाबाद)पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे जन विकास परिषद की बैनर तले लोगों के बीच थोड़ी सी आस जगी है. पांच मुख्य मांगों में दो मुख्य मांगों पर अंचलाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी वकील प्रसाद सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन द्वारा आश्वासन देते हुए पहल करने की बात कही गयी है. धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करते हुए अंचलाधिकारी वकील प्रसाद सिंह ने नगर पंचायत में विकास मद का वर्षों से पड़े राशि को खर्च करने पर सहमति जताते हुए अविलंब पहल करने का आश्वासन दिया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने प्रखंड के दक्षिणी की आठ पंचायतों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. वार्ता करते हुए कहा कि अपने कर्मचारियों के साथ उन सभी आठ पंचायत के गांवों का दौरा करते हुए सूची उच्च अधिकारियों को भेजने का कार्य करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन