हसपुरा के तीन पैक्सों के किसान एसएफसी को बेचेंगे धान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 6:02 PM

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद). पिछले वर्ष धान खरीदने के लिए लोन बैंक से लेकर वापस नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों को काफी महंगा पड़ गया है. इन पैक्सों में जीतने वाले पैक्स अध्यक्षों को धान खरीदने से वंचित कर दिया गया है. धान बिक्री में प्रखंड के डुमरा, अहियापुर व पुरहारा पैक्स के किसानों को अब सीधा […]

विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद). पिछले वर्ष धान खरीदने के लिए लोन बैंक से लेकर वापस नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्षों को काफी महंगा पड़ गया है. इन पैक्सों में जीतने वाले पैक्स अध्यक्षों को धान खरीदने से वंचित कर दिया गया है. धान बिक्री में प्रखंड के डुमरा, अहियापुर व पुरहारा पैक्स के किसानों को अब सीधा एसएफसी के हाथों बेचना पड़ेगा. पैक्स अध्यक्षों पर बकाया रहने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, हसपुरा प्रखंड में चार पैक्स अध्यक्षों मंे रामनंदन सिंह, सूरज प्रसाद, अजय सिंह व श्यामा चरण प्रसाद के यहां कोऑपरेटिव बैंक का लोन बकाया है. इसमें इटवां पैक्स के अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने बकाया 23 लाख रुपये जमा कर दिये हैं. परंतु, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, सूरज प्रसाद व श्यामा चरण प्रसाद ने बकाये राशि को अब तक जमा नहीं है. इससे इन पैक्सों के किसानों को वर्तमान पैक्स अध्यक्षों के हाथों अपने धान की बिक्री नहीं कर सकते है. यहां के किसानों को सीधा एसएफसी के हाथों बेचना पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन