युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Published at :31 Jan 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

-8–9- प्रतिनिधि, नरपतगंज फुलकाहा थाना के नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी दीपक गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार गुप्ता की शुक्रवार की अहले सुबह पूर्णिया के जीरो माइल में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. हालांकि स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उसका पोस्टमार्टम करने के बाद फुलकाहा लाया गया. पूर्णिया सदर थाना पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक युवक के परिजन को सुपुर्द कर दिया. जहां शव फुलकाहा पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. जानकारी अनुसार मृतक युवक शुक्रवार की सुबह अपने घर फुलकाहा से भागलपुर किसी मीटिंग में जाने के लिए निकला था. लेकिन कुहासा इतना था कि पूर्णिया जीरोमाइल में खड़े ट्रक में टक्कर मार दिया. जिससे युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक युवक अंकित सुपौल जिले के छातापुर स्थित आरबीएल बैंक में फाइनेंस कंपनी में काम करता था. एक दिन पूर्व घर आये हुए थे. घर में अपनी मां वीणा देवी व छोटी बहन जिया कुमारी से मुलाकात कर सुबह भागलपुर के लिए निकला था. उनके पिता दीपक गुप्ता राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में काम करता है. स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजा दिये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन