फारबिसगंज में वाटर चिलर का शुभारंभ

सरावगी परिवार ने दी सौगात
फारबिसगंज. समाजसेवा व जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय ललित सरावगी व अनिता सरावगी कोलकाता की पुत्री चांदनी सरावगी द्वारा अपने दादा व दादी की स्मृति में एक वाटर चिलर लॉयंस क्लब ऑफ फारबिसगंज को भेंट किया. यह वाटर चिलर सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर धर्मशाला चौक परिसर में स्थापित किया गया है. जिसका शुभारंभ रविवार को डॉ उमेश मंडल के द्वारा किया गया. मालूम हो कि ललित सरावगी का जन्म फारबिसगंज में हुआ था. वर्तमान में वे कोलकाता में निवास करते हैं. उन्होंने अब तक 2500 से अधिक शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. इन दिनों वे फारबिसगंज की ऐतिहासिक धरोहरों के जीर्णोद्धार व सामाजिक विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान दीपक अग्रवाल, डॉ. अजय सिंह, सुमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, कौशिक राज, जय कुमार अग्रवाल, ललित केडिया, अमित शर्मा, तनिष अग्रवाल, पंडित अभिषेक दुबे, राज कुमार लड्ढा एवं पंडित अंगद भूषण दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










