दो नामजद आरोपितों को किया गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 May 2026 6:48 PM
पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
अररिया. बैरगाछी थाना पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी कांड में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. थाना कांड संख्या 61/26 के तहत दो प्राथमिक अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो अयाज पिता मो एहसान व मो शाहील पिता मो मंजूर के रूप में हुई है. दोनों आरोपी बैरगाछी थाना क्षेत्र स्थित बोची गांव के निवासी बताये जा रहे हैं. बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 61/26 में ये दोनों प्राथमिक अभियुक्त हैं व घटना के बाद से फरार चल रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्त पर मारपीट, दंगा फैलाने, हथियार से हमला व महिला से बदसलूकी मामला दर्ज है. साथ ही चोरी करने व धमकी देने के आरोप भी हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है व मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










