ARARIA : चेंबर ने डीआरएम समस्तीपुर से की यात्री सुविधाओं की मांग

Updated:
विज्ञापन
ARARIA : चेंबर ने डीआरएम समस्तीपुर से की यात्री सुविधाओं की मांग

फारबिसगंज पहुंचे ज्योति प्रकाश मिश्रा, डीआरएम समस्तीपुर को फारबिसगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन ने एक ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

फारबिसगंज अररिया से बिपुल विश्वास की रिपोर्ट:

फारबिसगंज पहुंचे ज्योति प्रकाश मिश्रा, डीआरएम समस्तीपुर को फारबिसगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव राकेश रौशन ने एक ज्ञापन सौंपा.सीमांचल- मिथिलांचल में यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार, रेल सेवाओं के विस्तार एवं यात्रियों को सुगम एवं निर्वाध परिवहन उपलब्ध कराने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा गाड़ी संख्या 15501/02 रक्सौल-जोगबनी एक्सप्रेस जो दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा को जोड़ती है, का विस्तार नवनिर्मित अररिया ठाकुरगंज रेल लाइन होकर सिलीगुड़ी तक किया जाए साथ ही इसको द्विसाप्ताहिक से बढ़कर त्रिसाप्ताहिक किया जाए. गाड़ी संख्या 05737 / 38 नरकटियागंज-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन को स्थाई करते हुए इसका विस्तार गुवाहाटी तक किया जाए. दरभंगा से गुवाहाटी के लिए एक त्रिसाप्ताहिक ट्रेन भाया झंझारपुर, नरपतगंज, फारबिसगंज, अररिया, सिलीगुड़ी होते हुए चलाया जाए. फारबिसगंज से भाया नरपतगंज, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बांका होते हुए देवघर बाबा धाम एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन चलाई जाए.अमान परिवर्तन से पूर्व फारबिसगंज- सहरसा रेलखंड पर 7 जोड़ी यात्री गाड़ियां चला करती थी जबकि वर्तमान में सिर्फ एक जोड़ी ही चल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.इस रेल खंड पर चार जोड़ी यात्री गाड़ियों के चलाई जाने की काफी आवश्यकता है. जिसमें से एक ट्रेन फारबिसगंज से प्रात लगभग 6:30 बजे खुले. गुवाहाटी से सिलीगुड़ी- ठाकुरगंज अररिया- फारबिसगंज- दरभंगा होते हुए एक नई राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली के लिए चलाया जाए. फारबिसगंज स्टेशन पर निर्माणाधीन रनिंग रूम के निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा हो. फारबिसगंज स्टेशन के सुभाष चौक स्थित समपार फाटक संख्यां 65 पर नरपतगंज की ओर जाने वाली रेल लाइन को जोड़ने का काम शीघ्रता से पूरा हो. फारबिसगंज स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-4 का उपयोग यात्री ट्रेनों के लिए हो. इस संदर्भ में कटिहार मंडल के अधिकारियों से बात किया जाए. चेंबर ऑफ कॉमर्स अररिया, फारबिसगंज का मण्डल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के रूप में समस्तीपुर रेल मण्डल के साथ साथ स्टेशन सलाहकार समिति, नरपतगंज में प्रतिनिधित्व हो.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन