साइबर फ्रॉड मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में, नगर थाना पुलिस कर रही गहन पूछताछ

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

अररिया में साइबर फ्रॉड का मामला गरमाया है. नगर थाना पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Araria Cyber Fraud: अररिया नगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस का कहना है कि तीनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संदेह के आधार पर हुई कार्रवाई

नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और घटना की वास्तविकता सामने आ सके.

तकनीकी साक्ष्यों की हो रही जांच

पुलिस मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर कड़ी को खंगाला जा रहा है, ताकि साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके.

जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

Araria Cyber Fraud: थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है. सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद ही अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

साइबर अपराध पर पुलिस की नजर

पुलिस ने कहा कि जिले में साइबर अपराध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. लोगों से भी अपील की गई है कि किसी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन