विद्यालय में शिक्षक की कमी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 May 2026 7:24 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हांसा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांसा मुशहरी विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर नाराज ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता अंकित झा सन्नी के नेतृत्व में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल उर्फ राजू मंडल,रमेश मंडल, अमोद मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इस विद्यालय में सिर्फ चार शिक्षकों के भरोसे विद्यालय का पठन – पठान संचालित होता है. ग्रामीणों ने अविलंब विभाग से विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग किया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन