नशा मुक्त भारत सप्ताह पर अररिया में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला पुरस्कार
शा मुक्त भारत सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे.
Nasha Mukt Bharat Campaign: अररिया में नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विजेता प्रतिभागियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
अररिया से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Nasha Mukt Bharat Campaign: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर बुनियाद केंद्र, अररिया में “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” विषय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था.
पौधा भेंट कर अतिथियों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम का उद्घाटन सक्षम के जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने किया. इस अवसर पर उन्होंने अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला.
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच नारा लेखन, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण से जुड़े अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया.
नारा लेखन प्रतियोगिता में गोलू कुमार शाह ने प्रथम, मोनक ने द्वितीय तथा अभिषेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में लव कुमार प्रथम, बाबुल द्वितीय एवं राकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे. वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में सुमन सौरभ ने प्रथम, इमाम हुसैन ने द्वितीय तथा रोशन मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया.
विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में बच्चों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को नशे से दूर रखने में प्रभावी साबित होते हैं.
कई कर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लेखापाल पुष्कर पुष्प, केस मैनेजर करुण कुमार, सीनियर फिजियो तरन्नुम निगार, ऑप्थेल्मो अनिल, स्पीच एवं हियरिंग टेक्नीशियन कुमार साहेब सहित विजय, राजा, हरदेव, अरविंद और सनोज कुमार सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.
अररिया के खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










