पश्चिमी सिंहभूम : बंदगांव में पुलिस की कार्रवाई, 7 किलो अफीम और 7 लाख रुपये  के साथ तस्कर गिरफ्तार  

Updated:
विज्ञापन

चार पहिया वाहन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान 7 किलो अफीम, 7 लाख नकद और एक मोबाइल बरामद किया है. इस मामले में हजारीबाग निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

अनिल तिवारी की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है. 

चेकिंग के दौरान 7 किलो अफीम, 7 लाख नकद बरामद 

सूचना पर बंदगांव थाना पुलिस ने मुख्य सड़क पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को रोका गया. तलाशी लेने पर वाहन से 7 किलो अफीम, 7 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से हजारीबाग निवासी आरोपी राहुल कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया. जब्त अफीम की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. शुरुआती जांच में आरोपी के बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है. 

आरोपी से पूछताछ जारी, पुलिस को बड़े नेटवर्क का शक 

बंदगांव थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और अफीम की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है. पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने मामले की पुष्टि करते हुए बंदगांव पुलिस टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 

NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अफीम की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाना था. जिले में नशे के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola