झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलाइजेशन, अब हर मरीज जान सकेंगे सभी सदर अस्पतालों में डॉक्टरों व दवाओं की स्थिति

Updated:
विज्ञापन

'रॉडिक' कंपनी के साथ MOU करते डॉ इरफान अंसारी व अन्य अधिकारी

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य के सभी 24 जिलों के सदर अस्पतालों को डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. इससे मरीजों और परिजनों को डॉक्टरों की उपलब्धता और दवाओं के स्टॉक की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और हाईटेक बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब राज्य के सभी 24 जिलों के सदर अस्पतालों को पूरी तरह डिजिटल सेवाओं और ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. इसके तहत अस्पतालों में बड़े डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे, जिस पर मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक और अस्पताल की सुविधाओं की पल-पल की जानकारी आसानी से मिल सकेगी. इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में 'रॉडिक' (Rodic) कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य व्यवस्था में बढ़ेगी पारदर्शिता: डॉ. इरफान अंसारी

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि इस पहल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा और पारदर्शिता बढ़ेगी. अब मरीजों और उनके परिजनों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. डिजिटल बोर्ड के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यह देख सकेगा कि अस्पताल में कौन-कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद हैं, कौन सी दवाएं उपलब्ध हैं और अस्पताल में क्या-क्या संसाधन मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: JPSC धांधली मामले में पांच आरोपियों की बेल पर सुनवाई, CID ने कोर्ट में सौंपी 1000 पन्नों की केस डायरी

समय की मांग है डिजिटल तकनीक: अजय कुमार

स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक डिजिटल तकनीक को अपनाना समय की मांग है. देश के अन्य राज्यों में यह व्यवस्था पहले से कार्यरत है और अब झारखंड भी इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. एमओयू के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के प्रबंध निदेशक (MD) शशि प्रकाश झा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज: विधायक जयराम पर कार्रवाई की मांग, धनबाद पुलिस का काम करने से इनकार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola