एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार
एसएसबी की कार्रवाई में बरामद ब्राउन शुगर, बाइक और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी.
Drug Smuggling Bihar: अररिया के बथनाहा क्षेत्र में 56वीं वाहिनी एसएसबी ने विशेष अभियान चलाकर 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में बाइक, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, स्कैनर, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद हुई
बथनाहा (अररिया) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:
Drug Smuggling Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान बाइक, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, स्कैनर, मोबाइल फोन, नकदी समेत कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.
मुख्य बातें
सीमा क्षेत्र में विशेष छापेमारी
एसएसबी के अनुसार, यह कार्रवाई 56वीं वाहिनी के “आई” समवाय जोगबनी के अंतर्गत सीमा चौकी भेड़ियारी के कार्यक्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के निकट भागकोहलिया गांव में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई. सीमा स्तंभ संख्या-177/4 के समीप भारत की ओर लगभग सात किलोमीटर अंदर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जवानों ने कार्रवाई की.
तलाशी में मिला ब्राउन शुगर समेत कई सामान
तलाशी के दौरान तीनों युवकों के कब्जे से पॉलीथीन सहित 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बाइक, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक स्कैनर, दो मोबाइल फोन, एक छोटा चाकू, एल्युमिनियम फॉयल, 11 हजार रुपये नकद तथा गोरखा स्ट्रॉन्ग बीयर की दो खाली बोतल बरामद की गई.
तीनों आरोपी पुलिस के हवाले
गिरफ्तार युवकों की पहचान कुंदन कुमार मंडल (23), छोटू कुमार मंडल (21) तथा छोटू कुमार दास के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त सभी सामान और तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए फारबिसगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है. मामले की आगे की जांच और कार्रवाई पुलिस कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










