‘मेखाला’ और ‘हिगोस’, दो दैत्य तूफानों के बीच फंसा जापान, बिगड़ सकते हैं हालात
जापान में ऐसी परिस्थिति भी आ सकती है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. फोटो- एआई जेनरेटेड.
Japan Tropical Storm: पश्चिमी जापान में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. दो उष्णकटिबंधीय तूफानों मेखाला और हिगोस के कारण बारिश और तेज होने की आशंका है.
Japan Tropical Storm: जापान में मौसम ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पश्चिमी जापान के कई हिस्सों में शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए. इस बीच, देश की ओर बढ़ रहे दो उष्णकटिबंधीय तूफानों ने पहले से सक्रिय बारिश प्रणाली को और मजबूत कर दिया है.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, तूफान ‘मेखाला’ शुक्रवार देर शाम जापान के दक्षिणी दूरस्थ द्वीप अमामी के पश्चिमी तट के पास मौजूद था और उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा था. मौसम एजेंसी ने बताया कि दूसरा तूफान ‘हिगोस’ भी आसपास के समुद्री क्षेत्र में सक्रिय है. दोनों तूफानों के शनिवार तक टोकियो क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
नदियां उफान पर, कई इलाकों में चेतावनी जारी
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को नारा में एक व्यक्ति पानी से भरी नहर में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. वहीं, क्योटो से सामने आई तस्वीरों में कामो नदी तेज बहाव के साथ उफनती हुई नजर आई. नदी में गंदला पानी तेजी से बह रहा था. बारिश की स्थिति को देखते हुए क्योटो, ओसाका और पश्चिमी जापान के कई अन्य इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई.
एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों तूफानों की वजह से 24 घंटे में कुछ जगहों पर 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘पहला अमेरिकी राष्ट्रपति जिसे भारत में यह सम्मान मिला’, खुश होकर बोले डोनाल्ड ट्रंप, आखिर ऐसा क्या मिल गया?
30 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को नारा और हिरोशिमा में 30 से अधिक घरों में पानी भर गया. भारी बारिश का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ा. कई इलाकों में रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जबकि कुछ हवाई उड़ानों में भी बदलाव करना पड़ा. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि दोनों उष्णकटिबंधीय तूफानों के प्रभाव से आने वाले दिनों में बारिश और तेज होने का अनुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










