इटली के म्यूजियम में हुई चोरी, करोड़ों की बेशकीमती कलाकृतियां गायब

Updated:
विज्ञापन

इटली के म्यूजियम से रेनेसां काल की 4 पेंटिंग चोरी हो गईं.फोटो- सोशल मीडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटली के सिसिली स्थित मेसिना शहर के एक म्यूजियम से पुनर्जागरण काल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार बेशकीमती कलाकृतियां चोरी हो गईं. म्यूजियम की निदेशक ने इसे कला जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

इटली के सिसिली स्थित मेसिना शहर के एक म्यूजियम से पुनर्जागरण करोड़ों की बेशकीमती 4 रेनेसां कलाकृतियां गायबकाल के मशहूर चित्रकार एंटोनेलो दा मेसिना की चार बेशकीमती कलाकृतियां चोरी हो गईं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, यह चोरी शनिवार ( 15 अगस्त ) रात इटली के प्रमुख अवकाश फेरागोस्तो के दौरान हुई. म्यूजियम की निदेशक मारिसा मर्कुरियो ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई.

विज्ञापन

सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक के तीन पैनल गायब

चोर म्यूजियम से 1473 में बनी ‘सैन ग्रेगोरियो पॉलीप्टिक’ के बचे हुए पांच पैनलों में से 3 को लेकर फरार हो गए. इसके अलावा वर्जिन मैरी और मृत मसीह को दर्शाने वाला दो तरफा पैनल पिएटा भी चोरी हुआ. यह कलाकृति एक बख्तरबंद डिस्प्ले केस में सुरक्षित रखी गई थी.

म्यूजियम ने बताया कला जगत के लिए नुकसान

म्यूजियम की निदेशक मारिसा मर्कुरियो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वे इस घटना से पूरी तरह टूट गए हैं. उन्होंने कहा कि ये एंटोनेलो दा मेसिना की सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध कृतियों में शामिल थीं. उनके मुताबिक, यह म्यूजियम, मेसिना शहर, स्थानीय समुदाय और पूरी कला दुनिया के लिए बहुत बड़ा नुकसान है.

हाल में 14.9 मिलियन डॉलर में बिकी थी पेंटिंग

एंटोनेलो दा मेसिना की कला हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर चर्चा में आई है. मार्च में इटली सरकार ने न्यूयॉर्क स्थित सूदबी के से उनकी धार्मिक पेंटिंग ‘एक्के होमो’ करीब 14.9 मिलियन डॉलर में खरीदी थी.

मशहूर कलाकृतियां बेचना चोरों के लिए आसान नहीं

आर्ट-क्राइम विशेषज्ञ लिंडा अल्बर्टसन ने कहा कि चोरी हुई कलाकृतियां इतनी प्रसिद्ध और आसानी से पहचानी जा सकती हैं कि उन्हें वैध बाजार में बेचना बेहद मुश्किल होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कलाकृतियां कई बार अपराधियों के बीच अवैध गतिविधियों में गिरवी रखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं.

जांच में जुटी पुलिस, म्यूजियम बंद

चोरी के बाद रविवार को म्यूजियम बंद रखा गया और जांचकर्ताओं ने मौके से सबूत जुटाए. इटली की काराबिनियरी पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह चोरी ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही उत्तरी इटली के पार्मा में रेनॉयर, सेजां और मातिस की करीब 1 करोड़ यूरो मूल्य की कलाकृतियों की चोरी का मामला सामने आया था.

ये भी पढ़ें: 7.7, 6.5 और 6.0 तीव्रता के तीन भूकंपों ने इंडोनेशिया में मचाई तबाही, 47 लोगों की मौत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola