बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन की क्या है वजह? रात होते ही दुकानें बंद, लोगों के निकलने पर रोक

Updated:
विज्ञापन

बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन का असर (फोटो : सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बलूचिस्तान के खुजदार में लॉकडाउन खत्म होने की सोशल मीडिया की खबरों को पुलिस ने पूरी तरह गलत बताया है. प्रशासन ने साफ किया है कि लॉकडाउन रोजाना रात 8 बजे से सुबह 10 बजे तक पहले की तरह जारी रहेंगा. पढ़िए क्या है इस लॉकडाउन की वजह.

विज्ञापन

Balochistan Lockdown : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तनाव कम नहीं हो रहा है. खुजदार शहर में पुलिस प्रशासन ने उन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि शहर से लॉकडाउन हटा लिया गया है. पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें पूरी तरह झूठ और बेबुनियाद हैं. शहर में सुरक्षा को देखते हुए पाबंदियां अभी भी लागू हैं और लोगों को नियमों का पालन करना होगा.

विज्ञापन

क्यों लगाया है लॉकडाउन?

बलूचिस्तान में लॉकडाउन की मुख्य वजह सुरक्षा व्यवस्था का बिगड़ना और स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पर बलोच संगठनों द्वारा मनाया गया 'ब्लैक डे' है. बलोच नेताओं द्वारा स्वतंत्रता के दावों के बाद, पाकिस्तानी सेना मस्तुंग और सुराब जैसे इलाकों में हवाई हमलों सहित कड़े सैन्य ऑपरेशन चला रही है. विद्रोही गतिविधियों को दबाने और 26 अगस्त को नवाब अकबर बुगती की बरसी पर संभावित हिंसा को रोकने के लिए इंटरनेट बंद कर रात का सख्त कर्फ्यू लगाया गया है.

Also read : Video : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

​रात 8 बजते ही बंद हो रहे बाजार

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि प्रशासन के आदेश के मुताबिक, खुजदार में रोज शाम 8 बजे से अगली सुबह 10 बजे तक पूरी तरह लॉकडाउन रहता है. पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से कहा है कि वे तय समय पर दुकानें बंद कर दें और रात के वक्त बिना वजह घरों से बाहर न निकलें.

​कई जिलों में शाम ढलते ही सन्नाटा

सिर्फ खुजदार ही नहीं, बल्कि सुराब, कलात, मस्तुंग और नुश्की जैसे इलाकों में भी शाम होते ही बाजार बंद करा दिए जा रहे हैं. क्वेटा और तुर्बत में धारा 144 लगी है, जहां बाइक पर पीछे सवारी बैठाने पर भी रोक है. 14 अगस्त को पूरे इलाके में मोबाइल और इंटरनेट बंद रहा, वहीं लगातार लोगों के लापता होने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी डर और गुस्सा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola